उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News : मोदीनगर दुष्कर्म पीड़िता, इंसाफ न मिलने पर की आत्मदाह की कोशिश

Ghaziabad News : गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र से महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार महिला ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को एसीपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तीन दिन पहले मोदीनगर एसीपी को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। महिला ने साफ कहा था कि अगर तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसीपी ऑफिस तहसील में आत्मदाह कर लेगी। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

शुक्रवार को न्याय से निराश पीड़िता तहसील परिषद पहुंची और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। जैसे ही वह खुद को आग लगाने वाली थी, मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और माचिस छीन ली। इसके बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित गाड़ी में बैठाकर ले जाया।

यह घटना महिला उत्पीड़न और न्याय व्यवस्था की धीमी रफ्तार पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। देशभर में जहां महिला सुरक्षा को लेकर दावे किए जाते हैं, वहीं वास्तविकता यह है कि पीड़िताएं कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रही हैं। मजबूरी में वे आत्मदाह जैसे चरम कदम उठाने पर विवश हो रही हैं।

ये भी पढ़े : Ghaziabad News: डासना में किसानों की ट्यूबवेल पर जीडीए की कार्रवाई, सनसिटी पर कब्जे की साजिश का आरोप

यह मामला साफ बताता है कि महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि पीड़िताओं को बार-बार अपनी जान जोखिम में डालकर इंसाफ की गुहार न लगानी पड़े।

एसीपी मोदीनगर अमित कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है ऐसे में शांति भंग की आशंका के चलते हुए कल आरोपी का 151 में चालान भी किया गया है। अधिकारियों के निर्देशन के क्रम में पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago