Dharmendra Pradhan resignation: NEET पेपर लीक विवाद के बीच इस्तीफे को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। प्रधान ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए मंत्री पद से ज्यादा जरूरी जिम्मेदारी और देशहित है।
रायराखोल में एक अन्य बैठक के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधा। एयरपोर्ट के पास BJD की यूथ और स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं के विरोध और 'धर्मेंद्र प्रधान गो बैक' के नारों पर उन्होंने कहा कि वह इससे परेशान नहीं हैं। प्रधान ने कहा, "मैं एक किसान का बेटा हूं। अगर आप मुझे वापस जाने के लिए भी कहेंगे, तो मैं वापस आऊंगा।"
धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ओडिशा के लोगों के बीच बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन में युवाओं को शामिल किया गया। प्रधान ने लोगों से पूछा, "क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है, जिससे ओडिशा के लोगों को शर्म आए?" इस पर वहां मौजूद लोगों ने एक सुर में "नहीं" कहा। उन्होंने कहा कि भले ही वह राज्य का नाम रोशन न कर पाएं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा काम नहीं किया जिससे ओडिशा की बदनामी हो और न ही भविष्य में ऐसा कुछ करेंगे।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…