बिहार चुनाव

NDA में सीट शेयरिंग पर मंथन, BJP नेताओं संग धर्मेंद्र की अहम बैठक आज

Bihar Election : बिहार NDA में सीट बंटवारे को लेकर चल रही माथापच्ची अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज (बुधवार) पटना पहुंच रहे हैं। उनके आगमन के साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर फंसे मुद्दों को सुलझाने की कवायद तेज़ हो गई है।

धर्मेंद्र प्रधान आज बैठक में शामिल होंगे

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान आज दोपहर एक बजे पार्टी की आंतरिक बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। चर्चा का मुख्य फोकस उन सीटों पर रहेगा, जिन पर एनडीए के घटक दलों के बीच दावा-प्रतिदावा चल रहा है।

चिराग पासवान से मुलाकात कर मामले सुलझाने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बीजेपी की कुछ पारंपरिक सीटों पर दावेदारी जताई है, जिसके चलते सीटों का समीकरण उलझा हुआ है। माना जा रहा है कि आज शाम बीजेपी नेता चिराग पासवान से मुलाकात कर इस मसले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

अवाम मोर्चा और केंद्रीय मंत्री असम दौरे पर

इधर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों असम दौरे पर हैं, इसलिए पार्टी की ओर से उनके बेटे संतोष सुमन से बीजेपी नेताओं की बातचीत हो सकती है। वहीं, राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ लगभग सहमति बन चुकी है, और उनके हिस्से की सीटों को लेकर अब कोई विवाद नहीं बचा है।

ये भी पढ़ेरामविलास पासवान की पुण्यतिथि, चिराग हुए भावुक, कहा– “पापा, आपके सपनों को ….”

एनडीए (Bihar Election) की अंदरूनी समीकरणों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उम्मीद है कि धर्मेंद्र प्रधान की इस बैठक के बाद सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान में कुछ हद तक समाधान निकल सकता है और गठबंधन की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Shweta Gupta

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

28 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago