Ghaziabad News : गाजियाबाद के विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद (District Ground Water Management Council) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भूजल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण को लेकर प्रभावी कदम उठाना था। इस बैठक में शहर से जुड़े विशेष मुद्दों पर जोर दिया गया है।
बैठक के दौरान प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार समीक्षा की गई और उनके निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सीडीओ अभिनव गोपाल ने भूजल दोहन पर नियंत्रण और इसके संरक्षण के लिए ठोस उपायों पर बल दिया। इस संदर्भ में भूजल स्तर को बनाए रखने और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए विभिन्न योजनाओं और तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अधिकारियों ने भूजल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने और जल संचयन तकनीकों को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और भूजल प्रबंधन के लिए अपने सुझाव साझा किए। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूजल संरक्षण के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि जिले में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके। बैठक में भूजल प्रबंधन को लेकर दीर्घकालिक और टिकाऊ समाधानों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कपिल मेहरा- गाजियाबाद
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…