व्यापार

जून 2025 तक GST कलेक्शन में 6.2% की बढ़ोतरी…टैक्सपेयर्स की संख्या भी हुई दोगुनी से अधिक

GST collections June 2025 : केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार जून 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) के जरिए सरकार ने 1.85 लाख करोड़ रुपए का राजस्व कलेक्ट किया है.बता दें कि यह आंकड़ा पिछले साल जून 2024 के मुकाबले 6.2% अधिक है. पिछले साल 1.73 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया गया था. हालांकि, जून 2025 का कलेक्शन अप्रैल और मई 2025 की तुलना में थोड़ा कम रहा.अप्रैल में रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपए और मई में 2.01 लाख करोड़ रुपए GST से प्राप्त हुए थे.

GST को लागू हुए 8 साल पूरे

जानकारी के लिए बता दें कि 1 जुलाई 2017 को देश में GST व्यवस्था लागू की गई थी और आज इसके 8 साल पूरे हो गए हैं. इस दौरान टैक्स कलेक्शन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. वित्त वर्ष 2024-25 में कुल ग्रॉस GST संग्रह करीब 22.08 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पांच साल पहले 2020-21 में मात्र 11.37 लाख करोड़ रुपए था. यानी,इस दौरान टैक्स वसूली लगभग दोगुनी हो चुकी है. वर्तमान वित्त वर्ष में हर महीने का औसत GST संग्रह 1.84 लाख करोड़ रुपए है, जो 2020-21 में केवल 95 हजार करोड़ रुपए था.

टैक्सपेयर्स की संख्या में भी तेज वृद्धि

इसके साथ साथ GST लागू होने के समय 2017 में देश में रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख थी. जो संख्या बढ़कर अब 1.51 करोड़ से अधिक हो चुका है. सरकार का कहना है कि इससे टैक्स बेस मजबूत हुआ है और राजस्व संग्रह में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, GST के चलते देश की राजकोषीय स्थिति (फिस्कल पोजिशन) बेहतर हुई है और टैक्स सिस्टम अधिक पारदर्शी और सरल बना है. सरकार इसे टैक्स सुधार की दिशा में एक बड़ी सफलता मान रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago