महाराष्ट्र

दीपावली पर हादसों की दहशत, नवी मुंबई में सिलेंडर फटने और आग लगने से 6 की मौत, कई झुलसे

Mumbai News : दीपावली की रात जहां देशभर में दीयों और पटाखों से खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं नवी मुंबई में कई इलाकों से आगजनी की दर्दनाक खबरें सामने आईं।
सोमवार (20 अक्टूबर) को हुई इन घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घर और संपत्तियां राख में बदल गईं। एक हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हुई, तो दूसरे में चार लोगों की जिंदगियां आग में जल गईं।

वाशी में आधी रात लगी आग, चार की मौत

पहला हादसा वाशी के सेक्टर-14 में एमजी कॉम्प्लेक्स स्थित रहेजा रेजीडेंसी सोसाइटी में हुआ। आधी रात को अचानक लगी आग ने इमारत की 10वीं, 11वीं और 12वीं मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

10वीं मंजिल पर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 12वीं मंजिल पर एक ही परिवार के मां-पिता और 6 साल की मासूम बेटी की जान चली गई।
वाशी अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।

कामोठे में सिलेंडर धमाका, मां-बेटी की मौत

दूसरा दर्दनाक हादसा कामोठे सेक्टर-36 में हुआ, जहां आंबे श्रद्धा सहकारी सोसायटी की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, घर में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई।

इस हादसे में एक मां और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य किसी तरह बच निकलने में सफल रहे। आग की लपटों ने चौथी मंजिल के हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया और सोसायटी के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में सिलेंडर ब्लास्ट को आग की वजह बताया गया है, हालांकि पूरी जांच अभी जारी है।

मुंबई में एक दिन में आग की 32 कॉल्स

फायर ब्रिगेड के अनुसार, दीपावली के दिन मुंबई में आग की 32 घटनाओं की कॉल दर्ज की गईं। इसी दिन कफ परेड में भी आग लगने की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने लोगों से पटाखों और गैस उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की अपील की है।

पिंपरी चिंचवड़ में ई-स्कूटर शोरूम में आग, 60 वाहन खाक

दीपावली के अगले दिन मंगलवार (21 अक्टूबर) की सुबह पिंपरी चिंचवड़ के वाकड इलाके में स्थित एक ईवी बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई।
सुबह करीब 5 बजे लगी इस आग में 50 से 60 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया है। सौभाग्य से इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है।

त्योहार के बाद उठे सुरक्षा सवाल

इन लगातार आग की घटनाओं ने त्योहारी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली जैसे पर्व पर बिजली के लोड, गैस सिलेंडरों और पटाखों के प्रयोग में सावधानी की कमी बड़े हादसों को जन्म देती है। स्थानीय प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें ताकि खुशियों की रात किसी के लिए त्रासदी न बने।

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago