Diwali 2025
Diwali 2025: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में घर जाने वालों की भीड़ चरम पर पहुंच गई है। हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में लोगों का रेला सड़कों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ा है। शुक्रवार शाम से ही बसों और ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं बची। यात्रियों को सीट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
राजधानी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डा, कश्मीरी गेट, सराय काले खां सहित नोएडा और गाजियाबाद के प्रमुख बस टर्मिनलों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ज्यादातर यात्री अपने परिवारों के साथ दिवाली मनाने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की ओर रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार को धनतेरस की खरीदारी के बीच सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है और बस डिपो के बाहर विशेष निगरानी की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा के परी चौक और नॉलेज पार्क इलाकों में भी यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। छात्रों की छुट्टियों के कारण हजारों की संख्या में युवा घर लौटने निकले। कई यात्रियों को बस न मिलने के कारण सड़क किनारे घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, दादरी और जेवर रूट पर भी बसों में क्षमता से अधिक भीड़ भरी गई, जिससे यात्रा के दौरान लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
यूपी रोडवेज ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान में नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर 305 बसें 30 से अधिक मार्गों पर संचालित की जा रही हैं, जिनमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, हाथरस, बरेली और रामपुर जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए गए हैं। बसें नोएडा डिपो, बॉटेनिकल गार्डन, परी चौक और जीरो प्वाइंट से होकर गुजरेंगी।
कौशांबी बस अड्डा और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ का आलम यह है कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं मिल रही। सभी टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि त्योहार को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि अधिकतम लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान-तालिबान के बीच भिड़ंत, रातभर गूंजती रहीं गोलियों की आवाज, चौकियां तबाह, टैंक उड़ाया गया
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…