Brahmaputra Apartments Fire
Brahmaputra Apartments Fire: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है। ये हादसा दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में हुआ है। इस बिल्डिंग में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। यह बिल्डिंग संसद भवन से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
बता दें कि अभी तक आग की वजह के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दमकल कर्मी मौके पर पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। दमकल की छह गाड़ियां मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी है। आग की वजह से स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित हैं क्योंकि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है।
पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं। काफी सारे लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर एकत्रित हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सबसे पहले दोपहर को एक बजकर 20 मिनट पर मिली। फिर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल करने के बाद वह देरी से पहुंचे। लोगों का ये भी कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम सही समय पहुंची तो नुकसान कम होता।
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…