Clash in Gujarat's Sabarkantha
Clash in Gujarat's Sabarkantha : गुजरात के साबरकांठा जिले के माजरा गांव में शनिवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ शुरू हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 से अधिक दोपहिया वाहन और 10 से अधिक चारपहिया वाहन आग के हवाले कर दिए गए। कई घरों की खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
साबरकांठा के पुलिस अधिकारी अतुल पटेल ने बताया कि घटना के बाद 110-120 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बीती रात करीब 10:30 बजे गांव में आगजनी और पथराव की घटना हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और हालात काबू में किए।
पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से आपसी तनाव चल रहा था, जो शनिवार रात हिंसा में बदल गया। वर्तमान में इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…