नोएडा

ग्रेटर नोएडा की लिफ्ट में शराब के नशे में जमकर चले लात-घूंसे, Video Viral

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिग्सन व्यंन सोसाइटी में 15 जुलाई की देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। लिफ्ट के अंदर दो पक्षों के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ( Video Viral) हो गया है। बताया जा रहा है कि मिग्सन व्यंन सोसाइटी में 15 जुलाई की देर रात एक गंभीर घटना हुई। लिफ्ट के अंदर दो पक्षों के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग शामिल थे और लात-घूंसे चलने की वजह से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, दो पक्षों के बीच पहले शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लिफ्ट के अंदर भिड़ गए। वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। मारपीट इतनी हिंसक थी कि लिफ्ट के अंदर और बाहर फ्लोर पर भी उत्पात मचा दिया। गाली-गलौज और शारीरिक हिंसा ने सोसाइटी के बाकी निवासियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद सूरजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। चार लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच में लग गई है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो भी जांच का हिस्सा बन गया है। पुलिस बाकी के शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

निवासियों की प्रतिक्रिया

सोसाइटी के निवासियों ने इस घटना पर अपनी चिंता जताई है। निवासियों ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कई निवासियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सोसाइटी के माहौल को खराब करती हैं। बच्चों व बुजुर्गों के लिए असुरक्षा का कारण बनती हैं। यह घटना सोसाइटी के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाली है। लिफ्ट जैसी छोटी जगह में इतनी हिंसक मारपीट ने सभी निवासियों को चिंता में डाल दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े- नोएडा प्राधिकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई : 50 से ज्यादा सोसायटियों पर चलेगा बुल्डोजर, 39 डेवलपर्स को मिला नोटिस

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

7 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago