Cover Story Global

DUSU चुनाव से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र गंभीर घायल; भारी पुलिस बल तैनात

DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के मतदान से ठीक पहले नॉर्थ कैंपस में दो विरोधी छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना आर्ट्स फैकल्टी के गेट नंबर-4 के पास चुनाव प्रचार के दौरान हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और डंडे चलने लगे, जिससे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।

एक छात्र गंभीर घायल

हिंसक झड़प में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचीं DCP निहारिका भट्ट

18 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले हुई घटना के बाद उत्तरी जिले की DCP निहारिका भट्ट भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। हिंसा के बाद नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों और कॉलेजों के बाहर पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

DU कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव और अगले 3-4 दिनों तक कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मतदान से 24 घंटे पहले आर्ट्स फैकल्टी जैसे प्रमुख स्थान पर हुई मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े: राजस्थान के इस स्थान पर हनुमान जी ने तोड़ा था 10,000 हाथियों के बल वाले महाबली भीम का घमंड

Tanisha Verma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

55 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago