Dwarka Expressway Hit and Run: दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। शनिवार रात तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जबकि थार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। हादसे की पूरी घटना पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में थार की टक्कर और उसके बाद तेज रफ्तार में मौके से निकलती गाड़ी दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब इस हादसे की चर्चा हो रही है।
यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे के बाद की बताई जा रही है। डैशकैम फुटेज में दिखाई देता है कि तेज रफ्तार थार बाईं ओर की सर्विस लेन से अचानक मुख्य ट्रैफिक में आ जाती है। इसके बाद चालक कई लेन पार करते हुए आगे निकलने की कोशिश करता है। आगे एक कार और मोटरसाइकिल चल रही थी और दोनों के बीच काफी कम जगह थी। इसके बावजूद थार चालक ने उसी गैप से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और थार सीधे मोटरसाइकिल से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। गनीमत रही कि बाइक चालक और पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और दोनों मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद दोनों खुद को संभाल ही रहे थे कि इससे पहले थार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास से गुजर रहे एक वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसके जरिए हादसे का वीडियो सामने आया है।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार कार का कहर, 2 बच्चों समेत 3 की मौके पर मौत; CCTV वीडियो आया सामने
Tirhut Canal: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार तड़के तिरहुत बैतरणी नहर का करीब 40 फीट…
Ashutosh Ranka: असम में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीटिंग रविवार को शुरू…
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है और…
Ghulam Nabi Azad Election Commission: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद…
Surgical Strike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में 2016 की…
Mandeep Bhandari: केंद्र सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में 10 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी…