Breaking

E20 पेट्रोल से खराब हुई कार, देश के पहले मामले में मालिक को मिली बड़ी जीत

E20 Petrol News: भारत में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक अहम मामला सामने आया है। देश में पहली बार एक उपभोक्ता अदालत ने E20 पेट्रोल से वाहन खराब होने के मामले में कार मालिक के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने माना कि बार-बार शिकायत और मरम्मत के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई, जिसके बाद कंपनी को वाहन मालिक को नई कार देने का आदेश दिया गया।

E20 पेट्रोल भरवाने के बाद शुरू हुईं इंजन की दिक्कतें

उपभोक्ता का दावा था कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उसकी कार के इंजन में लगातार खराबी आने लगी। इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित हुई, मिसफायरिंग की समस्या बढ़ी और माइलेज भी कम हो गया। कई बार अधिकृत सर्विस सेंटर पर वाहन की मरम्मत कराई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इससे वाहन मालिक को लगातार आर्थिक नुकसान और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ा।

कंपनी ने दावे खारिज किए, कोर्ट ने मालिक की दलील मानी

मामले की सुनवाई के दौरान वाहन निर्माता कंपनी और डीलर ने दावा किया कि संबंधित कार मॉडल E20 पेट्रोल के अनुकूल है और वाहन में आई खराबी रखरखाव की कमी या सामान्य टूट-फूट का नतीजा हो सकती है। वहीं, शिकायतकर्ता ने कहा कि 2024 में खरीदी गई कार E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने तक बिना किसी समस्या के चल रही थी। उसके अनुसार, E20 ईंधन भरवाने के बाद ही इंजन में लगातार खराबियां आने लगीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उपभोक्ता अदालत ने वाहन मालिक के पक्ष में फैसला सुनाया।

कोर्ट का आदेश: नई कार या ₹20.50 लाख लौटाए कंपनी

उपभोक्ता अदालत ने मामले में मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड को 45 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता को उसी मॉडल की E20-अनुकूल नई कार देने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर कंपनी को कार की ₹20.50 लाख कीमत लौटानी होगी। इसके अलावा अदालत ने मानसिक प्रताड़ना के लिए ₹1 लाख और मुकदमे के खर्च के रूप में ₹10 हजार देने का भी आदेश दिया।

Sunil Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

7 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

8 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago