Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। वांगचुक ने देर रात जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि उनकी तबीयत पहले जैसी नहीं है, हालांकि स्थिति बेहद गंभीर भी नहीं है। वहीं, उनकी मांगों को लेकर अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई औपचारिक संवाद शुरू नहीं हुआ है।
सोनम वांगचुक ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कई लोग उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि वे अपना अनशन तोड़ दें। उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। वांगचुक ने बताया कि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है, हालांकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट फिलहाल सामान्य है।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने और केंद्र व दिल्ली सरकार को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की गई है। कोर्ट ने दोनों सरकारों से जवाब तलब किया है।
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…