Jagannath Rath Yatra 2026: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का आज भव्य शुभारंभ हुआ। जामालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ मौजूद रहे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह 7 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के रथ मंदिर से निकाले गए। रथयात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने परंपरा के अनुसार सोने की झाड़ू से रथमार्ग की सफाई की। इस दौरान मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच रथयात्रा का भव्य आगाज हुआ।
उधर, ओडिशा के पुरी में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सुबह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रथों पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव पारंपरिक 'छेरा पहरा' रस्म के तहत सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई करेंगे। शाम करीब 4 बजे श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए भगवानों को 3 किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंच रहे हैं।
रथयात्रा के लिए पुरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए करीब 12 हजार सुरक्षाकर्मी और 19 वरिष्ठ IPS अधिकारी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बायो टॉयलेट, अस्थायी अस्पताल, CCTV कैमरे और LED स्क्रीन लगाए गए हैं। वहीं, देशभर से आने वाले भक्तों के लिए रेलवे ने 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और पुरी स्टेशन पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…