Breaking

पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election Dates Announcement Today: पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का रविवार शाम 4 बजे से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करेगा। गौरतलब है, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की सरकारों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव से पहले कांग्रेस नेता का आया बयान, कहा- DMK संग हमारा गठबंधन स्थाई नहीं

इन 5 राज्यों में क्या है बहुमत का आंकड़ा?

  • असम: राज्य की विधानसभा में 126 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 64 सीट है। बता दें कि राज्य में फिलहाल बीजेपी नीत एनडीए की सरकार है। जो राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है। वर्तमान में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा हैं।
  • तमिलनाडु: इस राज्य की विधानसभा में 234 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 सीट है। पिछले विधानसभा चुनाव में डीएमके ने एआईडीएमके को हराकर सरकार बनाई। वर्तमान में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं। इस बार राज्य के चुनाव में 2 नई पार्टियां हैं। एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी टीवीके और वीके शशिकला की पार्टी एआईपीटीएमएमके है।
  • पश्चिम बंगाल: राज्य में 294 सीटें विधानसभा की हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी एक राजनैतिक दल 148 सीटों की जरूरत होगी। पिछले चुनाव में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी रही, जिसने 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वर्तमान में सीएम ममता बनर्जी है। यहां पर टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी भी चुनावी मैदान में है।
  • केरल: राज्य में विधानसभा की 140 सीटों पर मतदान होंगे। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत आंकड़ा है। इस राज्य के चुनाव में क्षेत्रीय दलों का बोलबाला रहता है। एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। वर्तमान में पिनराई विजयन मुख्यमंत्री हैं।
  • पुडुचेरी: राज्य में विधानसभा की 30 सीटों के लिए वोटिंग होगी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 सीट है। पिछले चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 16 सीटें जीती थी। वर्तमान में एनडीए के एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: असम में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली और दिल दोनों से दूर रखा

PM मोदी की रैली से पहले कोलकाता में TMC और BJP वर्कर्स में हुई झड़प, जानें कौन सी पार्टी का नेता हुआ घायल

असम चुनाव लड़ेंगे गौरव गोगोई…कांग्रेस CEC की बैठक में हुआ तय, चुनाव तारीख ऐलान के बाद जारी होगी पहली लिस्ट जारी

Anamika Anand

Recent Posts

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

4 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

38 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

3 hours ago