चुनाव

फर्जी वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

Tejashwi Yadav fake voter ID card : बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है, जब चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को फर्जी वोटर आईडी कार्ड दिखाने के मामले में नोटिस जारी किया है. आयोग ने तेजस्वी यादव से 16 अगस्त तक अपना जवाब देने का निर्देश दिया है और यह भी चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने निर्धारित समय तक फर्जी वोटर आईडी कार्ड जमा नहीं किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

16 अगस्त तक जवाब देने का निर्देश

चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वोटर आईडी कार्ड नंबर RAB291620 का उल्लेख किया था. लेकिन आयोग की जांच में यह पाया गया कि यह कार्ड आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है और इसे आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि यह दस्तावेज़ फर्जी है.

कानूनी कदम उठाने की बात

चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए तेजस्वी यादव से यह स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी दस्तावेज को फर्जी तरीके से बनाना और उसका इस्तेमाल करना एक गंभीर कानूनी अपराध है. आयोग ने उन्हें 16 अगस्त शाम 5 बजे तक अपना जवाब देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर तेजस्वी यादव समय पर जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

तेजस्वी यादव ने नहीं दी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया

वर्तमान में,इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. विपक्षी दल इसे राजनीतिक साजिश मान रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष इसे एक जरूरी कदम बताते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहा है.

ये भी पढ़ें : यह मित्रता का सम्मेलन होगा…SCO समिट में प्रधानमंत्री मोदी के भाग लेने का चीन कर रहा है इंतजार

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है. चुनावी माहौल गर्म हो चुका है, और अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि तेजस्वी यादव इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं. वहीं, इस विवाद के आगे बढ़ने और कानूनी कार्रवाई की संभावना को लेकर भी राजनीतिक वातावरण में हलचल बनी हुई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago