Amit Shah in Bihar: Amit Shah's big attack on the opposition in Sitamarhi
Amit shah in bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्पष्ट नीति को दोहराया और मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR) को लेकर विपक्ष की आलोचना की।
अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर करने की प्रक्रिया कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहली बार वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण आपके परनाना जवाहरलाल नेहरू ने शुरू किया था। 2003 में भी यह प्रक्रिया हुई थी, तब किसी ने विरोध नहीं किया था। अब जब आप हर चुनाव हार रहे हैं, तब आपको यह मुद्दा याद आ रहा है। शाह ने जनसभा में जनता से सीधा सवाल किया कि क्या घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से बाहर करना चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता तय करे कि उन्हें कानून का पालन करने वाले मतदाता चाहिए या घुसपैठियों के वोट के सहारे सत्ता में आने वाले नेता।
अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरजेडी को लालू एंड कंपनी कहकर संबोधित करते हुए कहा कि आप बताइए, लालू यादव किसे बचाना चाहते हैं? जब चुनाव आयोग ने पहली सूची जारी की, तब आरजेडी और कांग्रेस किसी ने एक भी आपत्ति नहीं दर्ज कराई। क्या आप उन लोगों को बचा रहे हैं जो बांग्लादेश से आकर बिहार के युवाओं की नौकरियां छीनते हैं? शाह ने कहा कि बिहार की जनता को स्पष्ट संदेश देना होगा कि जो घुसपैठियों के समर्थन में खड़े होंगे, उन्हें जनता स्वीकार नहीं करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल जी, आप वोट बैंक की राजनीति बंद करिए। अब जनता सब समझ चुकी है। बार-बार चुनाव हारने की हताशा में आप अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
शाह ने मंच से एनडीए की एकजुटता को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा, जेडीयू और अन्य घटक दल एक साथ मिलकर बिहार को घुसपैठ से मुक्त कराएंगे और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…