उत्तर प्रदेश

पति-बेटों ने शव लेने से किया इनकार, NGO ने दिया मां को कंधा; यमुना तट पर कराया अंतिम संस्कार

Etawah: इटावा के सैफई से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय रेखा देवी की मौत के बाद उनके पति, तीन बेटों और मायके वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में NGO 'रक्तदाता समूह' ने आगे बढ़कर पुलिस की मौजूदगी में यमुना तट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।

21 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थीं

औरैया जिला अस्पताल से एंबुलेंस कर्मियों ने 21 अगस्त 2026 को गंभीर हालत में रेखा देवी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया था। 7 सितंबर की दोपहर उनकी मौत हो गई। सैफई पुलिस ने पति शिवनाथ, निवासी कनमऊ गांव, औरैया से संपर्क किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। पति और तीनों बेटों ने शव लेने से साफ मना कर दिया। परिवार का आरोप था कि रेखा करीब 15 साल पहले गांव के संजू यादव के साथ घर छोड़कर चली गई थीं। संजू की मौत के बाद वह कहां रहीं, परिवार को जानकारी नहीं थी। इसी पुराने विवाद के चलते परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।

मायके वालों ने भी ठुकराया शव

इसके बाद संस्था ने जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बड़ी मड़ैया गांव में रह रहे रेखा के पिता महादेव और भाई से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने भी शव लेने से इनकार कर दिया। 10 सितंबर को पुलिस ने पंचायतनामा कर शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया।

दिबियापुर पुलिस घर पहुंची तो पति ताला लगाकर फरार था और बेटों ने फोन बंद कर लिए थे। अंतिम संस्कार के दौरान संस्था के संचालक शरद तिवारी ने वीडियो कॉल के जरिए परिवार को जोड़ने की कोशिश की। बड़ी बहू से अंतिम दर्शन की अपील की गई, लेकिन उन्होंने शव देखने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद शरद तिवारी और संस्था के सदस्यों ने विधि-विधान से रेखा देवी का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़े: दिशा सालियान केस में CBI की FIR, आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती के नाम भी शामिल

Tanisha Verma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

28 minutes ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

2 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

3 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

3 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

3 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 hours ago