Breaking

नोएडा में फर्जी इंटरनेशनल पुलिस का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

Fake International Police :  नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पुलिस के समानांतर अपना दफ्तर चलाकर लोगों से मोटी रकम वसूल रहा था। सेक्टर-70 स्थित इस ऑफिस का नाम था— इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो। आरोपी खुद को इंटरपोल, यूरेशिया पोल और खुफिया एजेंसियों से जुड़ा बताते थे। फेज-3 पुलिस ने छापेमारी कर इस फर्जी ऑफिस से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मंत्रालयों की मोहरें, आईडी कार्ड और सर्टिफिकेट बरामद हुए हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने दी जानकारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीभाष चंद्र अधिकारी, अराग्य अधिकारी, बाबूलचंद मंडल, पिंटूमाल, समापदमल और आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग किसी भी तरह के पुलिस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। इतना ही नहीं, आरोपी विभिन्न मंत्रालयों के नाम से नकली कागजात और सर्टिफिकेट भी तैयार करते थे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी के अनुसार, आरोपियों ने दो माह पहले ही सेक्टर-70 में इस फर्जी दफ्तर की शुरुआत की थी। यहां बाकायदा पुलिस जैसी व्यवस्था बनाई गई थी, ताकि लोग इन्हें असली समझ लें। गिरोह के सदस्य लोगों के वेरिफिकेशन, शिकायत निवारण और कथित “अंतरराष्ट्रीय अपराध जांच” के नाम पर भी पैसे लेते थे। पुलिस के मुताबिक, इनका नेटवर्क सिर्फ नोएडा तक सीमित नहीं था, बल्कि वेस्ट बंगाल में भी इसी तरह का ऑफिस संचालित हो रहा था।

छापेमारी में हुए की खुलासे

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मंत्रालयों की नकली मुहरें, फर्जी नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, लेटरहेड और अन्य संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह ने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये वसूलकर फर्जी वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं। डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और पुलिस की वर्दी तथा सरकारी पदनाम का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह कर रहा था। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने लोगों को इनकी ठगी का शिकार बनाया गया। साथ ही, वेस्ट बंगाल स्थित इनके नेटवर्क के बारे में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वेरिफिकेशन या पुलिस संबंधी काम के लिए केवल अधिकृत सरकारी चैनल का ही इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध संस्था या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे फर्जीवाड़ों पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें- यूपी परिवहन विभाग का कड़ा एक्शन : 8,322 वाहनों के परमिट रद्द, 1,200 मालिकों को नोटिस

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago