State

फतेहपुर में पति की जलाकर हत्या का खुलासा, घरेलू विवाद से तंग पत्नी निकली आरोपी

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में युवक की जलकर मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआती जांच में जिस पत्नी पर किसी को शक नहीं था, वही हत्या की आरोपी निकली। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद और पति की कथित रोजाना मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने सोते समय उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दुर्घटना दिखाने की थी कोशिश

मामला मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव का है, जहां 26 जून की रात युवक की जलकर मौत हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता ने ही वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 26 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कमरे में व्यक्ति आग से झुलस गया है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी और बैंक चली गई, ताकि घटना को हादसा साबित किया जा सके। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के चलते उसने इस हत्या की साजिश रची थी।

ये भी पढ़े: https://newsindia24x7.tv/depression-hits-odisha-coast-heavy-rain-alert-for-many-states/

Tanisha Verma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

37 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago