बिहार चुनाव

जन सुराज की पहली लिस्ट जारी, करगहर से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को मिला टिकट

Bihar Election 2025 :  प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को जारी इस लिस्ट में 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल — प्रशांत किशोर खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे — इस पर सस्पेंस बरकरार है।

पहले से चर्चा थी कि वह करगहर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पार्टी ने वहां से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को टिकट देकर सबको चौंका दिया है।

कई नए चेहरे, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता

पहली सूची में पार्टी ने नए और युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। जन सुराज ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों से उम्मीदवारों को मौका दिया है। इनमें महिलाओं, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की संख्या खास तौर पर उल्लेखनीय है।

अमौर से अफरोज आलम, दरभंगा से आरके मिश्रा, गोपालगंज से प्रीति किन्नर, कुम्हरार से केसी सिन्हा और मांझी से वाईबी गिरी को टिकट दिया गया है।

हंगामे के बीच टिकट वितरण

टिकट बंटवारे के दौरान पार्टी मुख्यालय पर थोड़ी देर के लिए हंगामा भी हुआ। जन सुराज के कार्यकर्ता अमोल नारायण झा का टिकट काटे जाने से नाराज होकर उनके समर्थकों ने कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उनकी जगह मधुबनी के बेनीपट्टी से परवेज आलम को टिकट दिया गया है।

महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट

  • वाल्मिकीनगर – दीर्घ नारायण प्रसाद
  • लौरिया – सुनील कुमार
  • हरसिद्धि (एससी) – अवधेश राम
  • सुरसंड – उषा किरण
  • बेनीपट्टी – परवेज आलम
  • निर्मली – रामप्रवेश कुमार यादव
  • सिकटी – रागिब बब्लू
  • कोचाधामन – अबू अफ्फान फारूक
  • बैसी – मोहम्मद शाहनवाज आलम
  • सहरसा – किशोर कुमार
  • गोपालगंज (एससी) – प्रीति किन्नर
  • आरा – डॉ. विजय कुमार गुप्ता
  • बोधगया (एससी) – लक्ष्मण मांझी
  • करगहर – रितेश पांडे

प्रशांत किशोर की रणनीति पर सबकी नजर

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रशांत किशोर अपनी सीट को लेकर अंतिम निर्णय महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशियों की सूची देखने के बाद करेंगे। जन सुराज की इस पहली लिस्ट ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी अब चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतर चुकी है।

प्रशांत किशोर ने पहले ही कहा था कि उनकी पार्टी “जनता से जुड़ी राजनीति” करेगी और टिकट उन्हीं को मिलेगा जिनका अपने इलाके में सीधा जनसंपर्क है।

Kajal Sharma

Recent Posts

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने मांगा जवाब

Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…

5 hours ago

‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ विराट कोहली ने 2027 WC को लेकर कही दिल की बात

Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…

6 hours ago

सहारनपुर में ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरीं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, भूसे में दबकर 2 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…

6 hours ago

भारत में किस उम्र तक कर सकते हैं पढ़ाई? जानें ग्रेजुएशन से PhD तक के नियम

Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…

6 hours ago

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, आज रात करें ये उपाय

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…

6 hours ago

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…

6 hours ago