नोएडा

नोएडा से बड़ी खबर : सुपरटेक केपटाउन में मिली STP संचालन में खामी, प्राधिकरण ने AOA पर 35.80 लाख का जुर्माना लगाया

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की नामचीन सोसाइटी पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ.लोकेश एम ने बड़ा एक्शन लिया है। सीईओ ने सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के एओए पर लाखों रूपये का जुर्माना लागाया है। इसके अलावा थाना 113 में एओए के खिलाफ शिकायत दी है। इस कार्यवाई के बाद अन्य सोसाइटी में देखरेख कर रही मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सीईओ ने केपटाउन के पास नालो का जायजा लिया। यहां उन्होंने देखा कि सोसाइटी बिना एसटीपी से ट्रीट किए सीवरेज सीधे नाले में बहा रहा है। इसके लिए उसने अवैध रूप से पाइन लाइन तक डाल रखी है, जो पर्यावरण नियमों का उल्लंघन है। सीईओ ने जल विभाग को तत्काल कार्रवाई करने की निर्देश दिए। जिसके बाद इस अवैध कनेक्शन को बंद किया गया। इस मामले में सोसाइटी के एओए के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

35.80 लाख रुपये का जुर्माना

उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय कानूनों, जल अधिनियम 1974, वायु अधिनियम 1981 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (Waste Management Rules) 2000 और 2016 के उल्लंघन की सूचना क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दी गई थी, लेकिन सोसायटी ने नियमों का पालन नहीं किया। इसलिए प्राधिकरण ने सोसायटी पर 35.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने ने बताया कि शहर में जारी GRAP के तहत, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यावरण नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के खिलाफ यह कार्रवाई इसी क्रम की गई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago