बिहार

नीतीश कुमार ने 21,391 सिपाहियों को बांटे नियुक्ति पत्र, अफसरों को खड़ा करके दिया सख्त संदेश

पटना। चुनावी साल में बिहार को 21,391 नए सिपाही मिले हैं। दरअसल नीतीश कुमार ने पटना के बापू सभागार में सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। पत्र देने के बाद सीएम नीतीश ने नवनियुक्त सिपाहियों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने अफसरों को आदेश दिया कि बाकी बचे 55 हजार पदों पर भी जल्द बहाली कराई जाए। इस दौरान उन्होंने अफसरों को खड़ा भी करा दिया।

ईमानदारी से निभाना ड्यूटी

सीएम नीतीश ने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा है- आज बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। इससे राज्यवासियों को भी बेहतर और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हो सकेगा।

युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार

वो आगे लिखते हैं कि इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बिहार पुलिस बल में भी वृद्धि होगी।

नहीं हुई है धांधली

सीएम नीतीश कुमार इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वे बिहार के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरी देना चाहते हैं। इस भर्ती से ना सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि पुलिस की ताकत भी बढ़ेगी। सरकार ने बताया है कि भर्ती की प्रक्रिया बिलकुल साफ और निष्पक्ष रही। चुने गए सभी युवाओं को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के बाद ही उन्हें चुना गया है। इस बार किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली नहीं हुई है।

 

 

कोलकाता गैंगरेप कांड का मेडिकल रिपोर्ट आया सामने, दुष्कर्म की हुई पुष्टि, शरीर पर काटने-खरोंचने के निशान

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

9 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

9 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago