दिल्ली/NCR

कोहरे और जहर भरी हवा का डबल अटैक! दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, जानें आज का पूरा हाल

Delhi-NCR Weather Update: दिसंबर के बढ़ते दिनों के साथ ही दिल्ली-NCR में ठंड, कोहरा और प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। कम विजिबिलिटी के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात की रफ्तार थम गई। रात करीब ढाई बजे से ही कोहरा गहराने लगा। सुबह घर से निकलने वालों को बेहद कम दृश्यता के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों के संचालन पर असर देखा गया।

वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर

मौसम के साथ-साथ प्रदूषण ने भी हालात बिगाड़ दिए हैं। दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है। आनंद विहार, विवेक विहार, वजीरपुर और रोहिणी जैसे इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। चांदनी चौक, आरके पुरम, सिरीफोर्ट और बवाना समेत कई क्षेत्रों में हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। NCR के अन्य शहरों की बात करें तो गाजियाबाद के वसुंधरा में AQI 401 और नोएडा के सेक्टर-1 में 410 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद चिंताजनक है। साफ है कि पूरा NCR प्रदूषण की चपेट में है।

अभी बदलाव के कोई आसार नहीं

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 20 दिसंबर तक अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह-शाम घना कोहरा बना रहेगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होने पर वाहनों को रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के बिना राहत की उम्मीद कम है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े: Google Pay का पहला क्रेडिट कार्ड भारत में लॉन्च, अब UPI से तुरंत होगा पेमेंट

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago