Punjab News
Punjab News: पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, के साथ-साथ उनकी बेटी और बहू पर पंचकूला पुलिस ने हत्या और षड्यंत्र रचने का गंभीर केस दर्ज किया है। यह मामला पूर्व DGP के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत से जुड़ा हुआ है, जिसने पूरे पंजाब-हरियाणा में सनसनी फैला दी है।
पंचकूला के MDC थाना में यह FIR मलेरकोटला निवासी शमसुद्दीन चौधरी की शिकायत पर दर्ज की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि अकील अख्तर की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश का नतीजा हो सकती है। शिकायत में कहा गया कि अकील की मौत के पीछे उसके ही परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक अकील अख्तर ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी जान को खतरा है। अकील ने वीडियो में अपने साथ हो रहे मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों का भी जिक्र किया था। शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी ने पुलिस से इस वीडियो समेत डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की गहन जांच की मांग की। उनका कहना है कि अकील की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। टीम अब अकील अख्तर की मौत से जुड़े हर पहलू घटनास्थल, डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और बयान की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अकील अख्तर की मौत दुर्घटनावश, आत्महत्या या साजिशन हत्या थी। फिलहाल मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जल्द ही इसमें बड़ा खुलासा कर सकती है।
ये भी पढ़े: दीपावली पर हादसों की दहशत, नवी मुंबई में सिलेंडर फटने और आग लगने से 6 की मौत, कई झुलसे
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…