Pune News : पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में छह से सात महिलाएं चटाई बिछाकर नमाज कर रही हैं, जबकि आसपास बच्चे खेल रहे थे और पर्यटक घूम रहे थे।
BJP की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने इस वीडियो को ऐतिहासिक धरोहर के अपमान का मामला बताते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने रविवार को प्रदर्शन का ऐलान किया और सैकड़ों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार वाडा पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने नमाज पढ़ी गई जगह पर गोमूत्र और गोबर छिड़ककर शुद्धिकरण किया और शिव वंदना की। उन्होंने ये पेशवाओं का गौरव है ऐसे नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं ने शनिवार वाडा के बाहर हजरत ख्वाजा सय्यद दरगाह के पास विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोका, जिससे कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कृष्णकेश रावले ने बताया कि शनिवार वाडा ASl (Archaeological Survey of India) के संरक्षण में है और विभाग से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे धरोहर और सांस्कृतिक भावनाओं का संरक्षण मान रहे हैं, तो अन्य इसे समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे के रूप में देख रहे हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…