Noida Engineer Yuvraj Mehta
Noida Engineer Yuvraj Mehta: नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे के चार दिन बाद आखिरकार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाल ली गई। शनिवार रात मॉल के बेसमेंट में पानी भरने से कार समेत डूबे युवराज की मौत के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हादसे के बाद से ही प्रशासन की टीम वाहन निकालने की कोशिश में जुटी थी, लेकिन हर प्रयास नाकाम रहा। मंगलवार दोपहर बाद बड़े क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका।
रेस्क्यू के दौरान सामने आए दृश्य ने सभी को झकझोर दिया। कार पर जलीय झाड़ियां लटकी हुई थीं, जिससे साफ पता चलता है कि वह कई दिनों तक पानी में डूबी रही। हैरानी की बात यह रही कि कार का सनरूफ खुला मिला, जिससे हादसे के वक्त युवराज के बाहर निकलने की कोशिश के संकेत मिलते हैं। कार को बाहर निकालते ही ट्रक पर लादकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस बीच, युवराज की मौत की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कर रही है। परिजन और स्थानीय लोग लगातार प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। चार दिन तक कार न निकल पाना, देर से रेस्क्यू और सुरक्षा इंतजामों की कमी ने सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…