नोएडा

नोएडा में रक्षाबंधन पर सुरक्षा के पक्के इंतज़ाम, गौतमबुद्धनगर कमिश्नर की बहनों से खास अपील

Noida Police for Raksha Bandhan : रक्षा बंधन को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भाई-बहन के स्नेह और प्यार का प्रतीक यह पर्व इस बार शनिवार को मनाया जाएगा। त्योहार को देखते हुए शहर के बाजारों में रौनक अपने चरम पर है। राखियों की दुकानों से लेकर मिठाई और गिफ्ट शॉप तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।

बहनों की सुरक्षा होगी प्राथमिकता

सीपी लक्ष्मी सिंह ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर बहनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी बहन को किसी भी प्रकार की परेशानी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए गश्त और चेकिंग बढ़ा दी गई है। बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात

पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जेबतराशों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारी की गई है। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि रक्षा बंधन पर सेक्टर 63, सेक्टर 52, सेक्टर 18, सेक्टर 15, सेक्टर 16 और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के आसपास सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने पहले से ही प्लान तैयार कर लिया है। लोगों से अपील की गई है कि अपने वाहन सड़क पर पार्क न करें और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग दें।

महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा पर फोकस

त्योहार के दिन पुलिस का फोकस महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा पर रहेगा। हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती होगी और लगातार गश्त जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग बिना किसी परेशानी और भय के साथ त्योहार का आनंद ले सकें। यह तैयारी केवल सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली भी शामिल है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके। पुलिस का दावा है कि उनकी रणनीति के चलते इस बार रक्षा बंधन का त्योहार गौतमबुद्ध नगर में पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : Noida Police Encounter : फायरिंग करने वाला बदमाश हुआ ‘लंगड़ा’, कई जिलों में था वारदातों का मास्टरमाइंड

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

26 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

60 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago