देश

रिटायरमेंट के एक दिन बाद सरकारी आवास खाली कर दूंगा : CJI गवई

CJI BR Gavai : मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) ने गुरुवार को कहा कि रिटायरमेंट के बाद वह समय पर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे। सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में निवर्तमान जस्टिस सुधांशु धूलिया को विदाई देते हुए सीजेआई ने उन्हें एक “गर्मजोशी भरा व्यक्ति” कहा, जिन्होंने अपना करियर न्यायपालिका को समर्पित कर दिया।

नवंबर में रिटायरमेंट

हालांकि, समय की कमी के कारण वह नवंबर में रिटायरमेंट होने तक उपयुक्त आवास नहीं ढूंढ पाएंगे, लेकिन नियमों के तहत निर्धारित समयावधि के अंदर सरकारी आवास खाली करना निश्चित है।

जस्टिस गवई ने कहा कि वास्तव में यह दुर्लभ है, और मै ऐसा करने की स्थिति में हूं क्योकि 24 नवंबर तक मुझे उपयुक्त घर ढूंढने का समय नहीं मिलेगा। लेकिन मैं आपको आश्र्वासन देता हूं कि नियमों के अनुसार जो भी समय मिलेगा, मैं उससे पहले ही आवास खाली कर दूंगा।

चंद्रचूड़ ने देर से खाली किया था सरकारी बंगला

एक महीने पहले, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर दिल्ली के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के आधिकारिक आवास को खाली कराने को कहा था।

पत्र में यह उल्लेख किया गया कि पूर्व सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ निर्धारित समयसीमा से अधिक समय तक उस आवास में ठहरे रहे थे। हालांकि, अगस्त की शुरुआत में जस्टिस चंद्रचूड़ ने सीजेआई का आधिकारिक आवास खाली कर दिया था।

कानून के दायरे में रहना होगा, सुप्रीम कोर्ट ने ED  को लगाई फटकार

जस्टिस धूलिया ने कार्यक्रम में कहा कि जो कुछ भी मनुष्य के लिए है, वही मेरा न्यायिक दर्शन है। उन्होंने कहा कि यदि मेरा कोई न्यायिक दर्शन यही कह सकता है कि मेरा न्यायिक दर्शन मानव के इर्द-गिर्द है। जो कुछ भी मानव के लाभ के लिए है, वह मेरा न्यायिक दर्शन है।

ये भी पढ़े : यूके में मास्टर्स के लिए UP सरकार ने शुरू की ‘अटल बिहारी वाजपेयी–Chevening’ छात्रवृत्ति

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

39 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

3 hours ago