मनोरंजन

Huma Qureshi Net Worth: लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की कमाई, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

Huma Qureshi Net Worth: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हुमा कुरैशी ने अपनी दमदार अदायगी और अलग अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। दिल्ली में जन्मी हुमा ने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि वेब सीरीज़ में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब वो सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि एक सफल कलाकार और करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। आइए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, लग्जरी लाइफस्टाइल और कमाई के स्रोतों के बारे में।

हुमा कुरैशी का करियर कब शुरु हुआ?

हुमा कुरैशी ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘एक थी डायन’, ‘बदलापुर’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘महारानी’ जैसी कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। एक्टिंग के साथ-साथ वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट्स और फैशन इवेंट्स का भी हिस्सा रही हैं।

कितनी है हुमा कुरैशी की नेट वर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी की कुल नेट वर्थ लगभग 25-30 करोड़ रुपये के बीच है। वह एक फिल्म के लिए करीब 2-3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं, जबकि वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी मोटी कमाई करती हैं।

huma Qureshi

लग्जरी लाइफस्टाइल और अन्य कमाई

हुमा कुरैशी मुंबई के पॉश इलाके में एक खूबसूरत फ्लैट की मालकिन हैं। उनके घर की इंटीरियर डेकोरेशन और सुविधाएं किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं। वहीं कार कलेक्शन की बात करें तो हुमा के पास Mercedes-Benz, BMW और Jeep Compass जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

Huma Qureshi

ये भी पढ़े: Elnaaz Norouzi: ‘बिग बॉस 19’ का 6 करोड़ का ऑफर ठुकराया क्योंकि…

हुमा कई बड़ी ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स का चेहरा हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया से भी अच्छा-खासा पैसा कमाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वह प्रमोशनल पोस्ट्स से भी लाखों रुपये कमाती हैं।

हुमा कुरैशी आज बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ उनका लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की नेट वर्थ इस बात का सबूत है कि उन्होंने इंडस्ट्री में मेहनत से अपनी जगह बनाई है। आने वाले समय में भी हुमा कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने जा रही हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago