Breaking

Noida Police Encounter : फायरिंग करने वाला बदमाश हुआ ‘लंगड़ा’, कई जिलों में था वारदातों का मास्टरमाइंड

Noida Police Encounter : नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है, जब थाना सेक्टर-24 पुलिस की टीम गंदे नाले के पास, सेक्टर-35 की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार पुलिस टीम की नजर में आई। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार बदमाश कार तेज गति से भगा ले गए।

पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश को लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने इलाके में कांबिंग ऑपरेशन चलाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

चोरी व लूट से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान जुबेर पुत्र इंद्रेश निवासी दादरी के रूप में हुई है। घायल जुबेर को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मौके से फरार उसका साथी मशील पुत्र नसीबुल भी कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के चोर हैं और इनके खिलाफ चोरी व लूट से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

कई जिलों में सक्रिय अपराधी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, घरों से चोरी किया गया कीमती सामान, चोरी करने के औजार और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि इनके आपराधिक इतिहास की और भी जानकारी जुटाई जा रही है और संभावना है कि ये कई जिलों में सक्रिय रहे हों।

क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों बदमाश पेशेवर अपराधी हैं, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से चोरी और हथियारबंदी के कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने यह भी कहा कि मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई और पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में की गई।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इनके अन्य साथियों और अपराध के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश गया है और लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी बढ़ा है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

17 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

40 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

59 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

2 hours ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago