General Motors Lays Off: अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी General Motors ने अपने आईटी विभाग में बड़े पैमाने पर छंटनी करते हुए करीब 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह कंपनी के आईटी वर्कफोर्स का 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। बताया जा रहा है कि यह फैसला तकनीकी बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ते फोकस के तहत लिया गया है, ताकि पारंपरिक भूमिकाओं की जगह AI और नई तकनीकों में दक्ष कर्मचारियों को शामिल किया जा सके।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईमेल के जरिए जारी बयान में General Motors ने इस छंटनी को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप उठाया गया कदम बताया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने आईटी विभाग में बदलाव कर रही है ताकि आने वाले समय के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। हालांकि, इस पुनर्गठन की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई। पिछले 18 महीनों में जनरल मोटर्स कई विभागों में वरिष्ठ स्तर के कर्मचारियों की भी छंटनी कर चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनरल मोटर्स की यह छंटनी पूरी तरह से भर्ती रोकने का संकेत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अभी भी अपने आईटी विभाग में नई नियुक्तियां कर रही है, लेकिन अब उसका फोकस अलग तरह के कौशल वाले पेशेवरों पर है। जीएम ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम को शुरू से विकसित करने की क्षमता रखते हों, जिसमें सिस्टम डिजाइन, मॉडल ट्रेनिंग और डेटा पाइपलाइन इंजीनियरिंग जैसी विशेषज्ञताएं शामिल हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…