Breaking

NEET UG 2026 रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला, 3 मई को हुई परीक्षा अब दोबारा होगी

NEET UG 2026 Exam Cancelled: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को रद्द कर दिया गया है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोपों के बाद नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा की नई तारीख का इंतजार करना होगा।

पेपर लीक की जांच सीबीआई करेगी

भारत सरकार ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। एनटीए ने कहा है कि वह जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य सामग्री उपलब्ध कराएगा। एजेंसी ने बताया कि 10 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के बाद अब छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को परीक्षा से जुड़े नए फैसलों की जानकारी दी जा रही है।

जयपुर में एक छात्र को हिरासत में लिया गया है

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में जयपुर से मनीष नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र जयपुर के एक प्रिंटिंग प्रेस में छपने के लिए भेजा गया था और वहीं से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है।

परीक्षा से पहले कुछ छात्रों तक पहुंचे थे मिलते-जुलते प्रश्न पत्र

3 मई 2026 को देशभर में आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर पेपर लीक की आशंका ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा एक ऐसा ‘गेस पेपर’ मिला, जिसके सवाल वास्तविक परीक्षा से मेल खाते बताए जा रहे हैं। 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने खुफिया सूचना के आधार पर देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा करियर काउंसलर भी शामिल है। जांच में सामने आया कि 720 में से लगभग 600 अंकों के सवाल परीक्षा से दो दिन पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह गेस पेपर 1 मई को केरल के एक मेडिकल छात्र ने सीकर में अपने परिचित को भेजा था, जिसके बाद एक पीजी संचालक ने इसे अपने यहां रह रहे छात्रों के बीच साझा कर दिया और यह तेजी से अन्य लोगों तक फैल गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago