Germany Protests Violence: महंगाई के खिलाफ जर्मनी में शुरू हुआ विरोध अब हिंसक रूप लेता दिख रहा है। फ़्रैंकफ़र्ट में शनिवार देर रात प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और पुलिस के साथ उनकी झड़पें हुईं। जर्मनी के दूसरे शहरों से भी हिंसा और टकराव की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शन काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे थे, लेकिन ताजा घटनाओं ने हालात बदल दिए हैं।
फ़्रैंकफ़र्ट के अलावा बर्लिन, कोलोन और हैम्बर्ग में भी हिंसा की घटनाएं हुईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पटाखों, पत्थरों और बोतलों से आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को निशाना बनाया।
हिंसक घटनाओं से पहले जर्मनी में हजारों लोगों ने 'जेन ज़ी रेगेल्ट' नाम के अभियान समूह के बैनर तले प्रदर्शन किया था। इस जर्मन नाम का अर्थ है- 'जेन ज़ी अब जिम्मेदारी संभालेगी'। अभियान के तहत युवाओं ने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
प्रदर्शनकारियों की मांगें सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने स्कूलों में कम फंडिंग, जीवनयापन की बढ़ती लागत और सरकारी खर्च में कटौती के खिलाफ आवाज उठाई। इसके साथ ही सैन्य सेवा का भी विरोध किया गया।
जर्मनी में हुए ये प्रदर्शन फ्रांस में युवा नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए हैं। फ्रांस में भी शनिवार को 3 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। दोनों देशों में युवाओं ने आर्थिक और सरकारी नीतियों से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया।
ये भी पढ़ें: जर्मनी का रूस पर बड़ा आरोप, एयरपोर्ट हमले पर पुतिन का करारा जवाब
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
View Comments