Ghaziabad News
Ghaziabad News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके व्यापार सलाहकार पीटर नवारो द्वारा भारत में जातिगत टिप्पणी और ब्राह्मण समाज को निशाना बनाने के विरोध में गाजियाबाद में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान के नेतृत्व में डोनाल्ड ट्रंप, पीटर नवारो और कांग्रेस नेता उदित राज के पुतले फूंके गए।
इस दौरान ब्राह्मण समाज ने नवारो की टिप्पणी को “जातीय जहर” फैलाने की कोशिश करार देते हुए इसे असफल होने की बात कही।बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भारत को न झुका पाने की हताशा में पीटर नवारो ने ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर आपत्तिजनक बयान दिया। नवारो ने कहा था कि “ब्राह्मण भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं और इसे रोकने की जरूरत है।”
शर्मा ने इसे अमेरिका की भारत को अस्थिर करने की साजिश करार देते हुए कहा कि ट्रंप और नवारो का यह कदम भारत की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने दोनों को “पागल” करार देते हुए सुझाव दिया कि उनकी मानसिक स्थिति की जांच के लिए उन्हें पागलखाने में भर्ती किया जाए।शर्मा ने आगे कहा कि ट्रंप, जिन पर यौन शोषण, हेराफेरी और अन्य गंभीर आरोप हैं, और नवारो का ब्राह्मण समाज पर हमला निंदनीय है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा से विश्व को ज्ञान, संस्कार और सही मार्गदर्शन प्रदान किया है। भारत की एकता में अनेकता की विशेषता को रेखांकित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे बयानों से भारत कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने भविष्यवाणी की कि अमेरिका और ट्रंप को एक दिन भारत और ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी पड़ेगी।
ये भी पढ़े : गाजियाबाद: हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर बैठक, आपदा राहत तैयारियों की समीक्षा
प्रदर्शन के दौरान विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने ट्रंप, नवारो और उदित राज के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर वीके अग्रवाल, गौरव बंसल, आरसी शर्मा, विनीत कुमार शर्मा, विनीता पाल, चंदन सिंह, प्रदीप गुप्ता, बीडी गर्ग, राहुल शर्मा, पवन गौतम, देवेंद्र शर्मा, तेज पाल चौधरी, नरेंद्र मेहता, मिलन मंडल, संदीप त्यागी, गौरव अग्रवाल, जितेंद्र भटनागर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…