Maratha reservation Protest
Maratha reservation Protest : मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे नेता मनोज जरांगे ने जीत का दावा किया है. मनोज जरांगे से आज सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. जरांगे ने जीत का दावा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया है। मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल वापस लेने की भी घोषणा की है.
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को मराठा समुदाय को कुनबी का एक हिस्सा बताने वाला सरकारी आदेश (जीआर) जारी करने के लिए दो महीने का ‘अल्टीमेटम’ दिया है। मनोज जरांगे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अगर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी आदेश जारी कर दिया तो आज रात नौ बजे तक मुंबई से रवाना हो जाऊंगा। मनोज जरांगे ने मंत्रियों की उपस्थिति में अपने समर्थकों से कहा कि ‘‘हम जीत गए हैं।’’
मनोज जरांगे ने साफ कहा कि मुंबई के रास्तों को लेकर हमें दोषी मत ठहराइए. गाड़ियों पर लगाए गए 5 हजार रुपये के जुर्माने को तुरंत वापस लीजिए. सरकार ने उनकी बात मान भी ली. जरांगे ने स्पष्ट किया कि हम यहां से जश्न मना कर ही लौटेंगे, लेकिन जश्न का मतलब किसी तरह की हुल्लड़बाजी नहीं है. उन्होंने कहा– “GR लेकर आइए, उसी वक्त हम आंदोलन खत्म करेंगे और गुलाल उड़ाकर जश्न मनाएंगे. मंत्री जी को जगह दीजिए ताकि वे जाकर GR लेकर आ सकें.“
ये भी पढ़े : पंजाब के AAP विधायक पुलिस हिरासत से एक स्कार्पियो में फरार, कांस्टेबल को मारी गोली
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…