Ghaziabad: गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 इलाके में रविवार को प्राइम फर्नीचर के शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से उठती लपटें और धुएं का घना गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि साहिबाबाद फायर स्टेशन को सुबह करीब 11:30 बजे आग की सूचना मिली। आग की गंभीरता को देखते हुए वैशाली और कोतवाली फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कुल 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।
प्राइम फर्नीचर में शोरूम के साथ गोदाम और फर्नीचर निर्माण का काम भी होता है। आग शोरूम के पिछले हिस्से में बने गोदाम की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी थी। दमकलकर्मियों ने पहले ग्राउंड फ्लोर और फिर पहली मंजिल की आग पर काबू पाया। लकड़ी, प्लाई और अन्य फर्नीचर सामग्री होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार होने के कारण शोरूम बंद था। आग सामने वाले हिस्से तक नहीं पहुंची और मुख्य शोरूम सुरक्षित रहा, जबकि पीछे के गोदाम में रखा लकड़ी और अन्य सामान प्रभावित हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच जारी है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद किया जाएगा।
ये भी पढ़े: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला…मॉस्को पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…