बिहार

सऊदी जा रहा था 22 टन मक्का, अंदर छिपी मिली करोड़ों की ड्रग्स; बिहार से गिरफ्तारी

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में सऊदी अरब भेजी जा रही मक्के की खेप से 55.860 किलोग्राम मिथाइल एम्फेटामाइन (मेथ) बरामद होने के बाद जांच की कड़ी मुजफ्फरपुर के बोचहां तक पहुंची है। इस मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। DRI के मुताबिक, बोचहां के उनसर गांव निवासी मोहम्मद बशीर हवारी उर्फ फरहान को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। उसे स्थानीय CJM कोर्ट में पेश किया गया, जहां से DRI को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद टीम आरोपी को मुंबई ले गई। उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण स्थित न्यायालय में पेश किया जाना है।

मक्के की खेप में छिपाकर रखी गई थी मेथ

मामला 16 अगस्त 2026 का बताया जा रहा है। मुंबई के न्हावा शेवा स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर विदेश भेजी जा रही एक एक्सपोर्ट खेप की जांच के दौरान अधिकारियों को मक्के के दानों के बीच सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ मिला। जांच में इस पदार्थ की पहचान मिथाइल एम्फेटामाइन यानी मेथ के रूप में हुई। करीब 22 टन मक्के की इस खेप को सऊदी अरब भेजे जाने की तैयारी थी। इसके बाद DRI ने कंसाइनमेंट से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच शुरू की।

खरीद और लोडिंग से जुड़े तार खंगाल रही DRI

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि मक्के की खरीद, उसके भंडारण और कंटेनर में लोडिंग की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे। DRI के अनुसार, बशीर की भूमिका भी इन्हीं गतिविधियों से जुड़ी होने की जांच की जा रही है। जांच में एक अफगानी नागरिक, जिसे 'हाजी' के नाम से बताया गया है, और आशीष पाल के साथ बशीर के कथित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी खेप के पीछे कौन लोग हैं और इसका अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क कहां तक फैला है।

परिवार ने आरोपों से जताई अनभिज्ञता

बशीर की पत्नी मदीना खातून ने मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बशीर पिछले करीब एक साल से घर पर रहकर गाड़ियों की खरीद-बिक्री और उन्हें किराये पर चलाने का काम कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, किसी परिचित के कहने पर मक्का बाहर भेजने की बात हुई थी। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि मक्के की खेप में नशीला पदार्थ भी छिपाया गया है। परिवार ने मोबाइल और संपर्कों की जांच कर मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

क्या है मेथ

मिथाइल एम्फेटामाइन को आमतौर पर मेथ या क्रिस्टल मेथ कहा जाता है। यह एक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और अत्यधिक नशे की लत पैदा कर सकता है। फिलहाल DRI की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में मेथ मक्के की खेप तक कैसे पहुंची, इसे किसने पैक किया और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/moscow-drone-attack-oil-refinery-russia-parliamentary-election/

Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

20 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

44 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago