Gold rate today
Gold Rate Today: आज मंगलवार 12 अगस्त को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 900 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट में ही गोल्ड ज्वैलरी बनाई जाती है। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है। यहां जानें 12 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।
देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज चांदी का भाव 2000 रुपये सस्ता हुआ है। आज 12 अगस्त को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और निवेशकों की बिकवाली रही। पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़त दर्ज करने के बाद बाजार में मुनाफावसूली का माहौल बना, जिससे सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर से 900 रुपये टूटकर 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होने वाली मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की उम्मीद बढ़ी है, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग घटी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने एक पोस्ट में सीधे लिखा कि गोल्ड पर टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। उनके इस ऐलान के बाद अंतराष्ट्रीय मार्केट में Gold Futures की कीमतों में अचानक तेज गिरावट आ गई और ये 2.48% गिरकर आ गई और ये 2.48% गिरकर 3,404.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
ये भी पढ़े : क्या होते हैं Happy Hormones? प्यार और खुशी का एहसास देने वाले आपकी बॉडी के नेचुरल मूड बूस्टर
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…