Noida Police
Noida Police : नोएडा पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है, जिसमें सेक्टर-70 में एक फर्जी इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन और इंटरपोल दफ्तर चलाने का मामला सामने आया। इस गैंग का मास्टरमाइंड कोलकाता में बैठकर पूरा ऑपरेशन चला रहा था, जहां उसने खुद को ‘इंटरपोल’ से जुड़ा अधिकारी बताकर लोगों से ठगी की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का संबंध तृणमूल कांग्रेस (TMC) से रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नोएडा के सेक्टर-70 में एक बड़े ऑफिस को इंटरपोल के नाम पर सजाया था। यहां पुलिस स्टेशन जैसी बनावट, नकली यूनिफॉर्म, फर्जी बैज और विदेशों से जुड़े नकली दस्तावेज रखे गए थे, ताकि आने वाले लोग इसे असली समझें। यहां से आरोपी खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाला पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करता था।
नोएडा के साथ-साथ आरोपी ने कोलकाता में भी एक ‘इंटरपोल’ कार्यालय खोल रखा था। इस ऑफिस में बैठकर वह अंतरराष्ट्रीय अपराध और मामलों को सुलझाने का दावा करता था। पुलिस जांच में पता चला कि यह सब सिर्फ दिखावा था और असल में यह गिरोह लोगों से पैसे लेकर मामलों को निपटाने का वादा करता था।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल और तस्वीरों में कुछ ऐसे प्रमाण मिले जिनसे उसके TMC नेताओं के साथ करीबी रिश्ते का अंदेशा हुआ। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि पार्टी स्तर पर उसे कोई आधिकारिक समर्थन मिला था या नहीं। पुलिस इस संबंध की भी गहराई से जांच कर रही है।
ये भा पढ़े : Bihar : 15 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी, मान्यता रद्द करने की तैयारी
नोएडा पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और फर्जी दस्तावेज, नकली मुहरें, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य सामान जब्त किया है। कोलकाता में भी स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ ठगी का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध भी हो सकता है। साइबर सेल और इंटेलिजेंस एजेंसियां भी अब इस केस में शामिल हो गई हैं, ताकि किसी बड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…