उत्तर प्रदेश

UP : मथुरा में मकान गिरने से हादसा, मलबे में दबकर 2 बच्चों की मौत, 6 घायल

Mathura News : मथुरा में एक दिन पहले ही मांट तहसील के अरुआ गांव में मकान गिरने से 9 लोग दब गए थे। एक दिन बाद सोमवार को फिर से बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला मकान गिराने से पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

सोमवार देर शाम हुआ हादसा

यूपी के मथुरा (Mathura) में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। कोसीकलां के निकासा चौराहे पर हाजी मंगा वाली पुरानी दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में 8 लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्‍पताल पहुंचाया है। अस्‍पताल में चिकित्‍सकों ने दो मासूम भाई-बहनों को मृत घोषित कर दिया।

अचानक भरभराकर गिरा जर्जर मकान

मकान गिरने के तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और लोगों के बचाने की कोशिश में जुट गए। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। देर रात तक घटनास्थल पर तमाम आला अधिकारी जमे रहे।

इस मकान में तेजीवारा उर्फ तहज़ीब, शहजाद (40), इमरान (35), गुड़िया (38), शाइस्ता (35), चांद (26), आदिल (12) और माहिरा (06) रहते थे। कुछ दिन पहले भी इस घर की एक दीवार गिरी थी, जिसे परिवार ने थोड़ी बहुत मरम्मत करवाकर ठीक कर लिया था। हालांकि घर का बाकी हिस्सा काफी जर्जर था।

इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों आदिल और माहिरा की मौत हो गई जबकि बाकी लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इनमें से दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े : Bihar : 15 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी, मान्यता रद्द करने की तैयारी

 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

1 minute ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

10 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

17 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

33 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

36 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

54 minutes ago