Google Gemini
Google Gemini: AI की दुनिया में अब नया सनसनीखेज मोड़ देखने को मिल रहा है। पिछले साल तक केवल 5.4% मार्केट शेयर रखने वाला Google का AI टूल Gemini आज धमाकेदार तरीके से बढ़कर 18.2% तक पहुंच गया है। वहीं, लंबे समय तक AI की दौड़ में अव्वल रहे OpenAI का ChatGPT अब गिरावट के दौर से गुजर रहा है, जिसका मार्केट शेयर 87.2% से घटकर केवल 68% रह गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव AI माइग्रेशन का हिस्सा है। यूजर्स अब सिर्फ एक AI टूल पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग टूल्स को अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं। सॉलिड फाइनेंस के CEO सैम बदावी के अनुसार, वेब पर बढ़ते Gemini के ट्रैफिक से साफ पता चलता है कि गूगल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा, बल्कि तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने अपने AI टूल को यूजर्स की रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी में चुपचाप शामिल कर दिया है। Chrome, Android, Google Workspace (Docs, Gmail) और Google Search में Gemini की मौजूदगी से यूजर्स इसे लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। यही कारण है कि Gemini की लोकप्रियता में अचानक वृद्धि देखने को मिली है।
विशेषज्ञों का मानना है कि AI मार्केट में यह बदलाव लंबी दौड़ का संकेत है। अब यूजर्स की प्राथमिकता ऐसे AI टूल्स की तरफ बढ़ रही है, जो उन्हें रोजमर्रा के कामों में आसानी और समय की बचत दें। गूगल का रणनीतिक कदम इसे ChatGPT जैसी प्रतिस्पर्धाओं से अलग और आगे खड़ा करता है। इस साल के AI ट्रैफिक डेटा ने साबित कर दिया है कि Gemini सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि AI की दुनिया में बदलाव की नई लहर है।
ये भी पढ़ें: सपनों का बांग्लादेश’और भारत के लिए संदेश! तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी क्यों है खास
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…