मनोरंजन

सलमान खान का दमदार अवता, बैटल ऑफ गलवान का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय जवानों के साहस को सलाम

Battle 0f Galwan Teaser Release: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। सलमान अपने अब तक के सबसे सख्त और शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में वह भारतीय सेना के अफसर की भूमिका में हैं, जिनके चेहरे पर सख्ती, गुस्सा और शांत मजबूती का मेल दिखाई देता है। बिना बोले ही उनका हाव-भाव दर्शकों के दिल और दिमाग पर गहरा असर छोड़ता है।

मौत से क्या डरना

टीजर की शुरुआत में सलमान खान की आवाज़ सुनाई देती है, जिसमें वह जवानों से कहते हैं, “जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।” इसके बाद स्क्रीन पर जवान ‘बिरसा मुंडा’ और ‘बजरंग बलि’ की जय के साथ सलमान के नेतृत्व में एकजुट नजर आते हैं। सलमान भीड़ में दुश्मन की फौज का सामना करते हैं, माथे पर शिकन नहीं और चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं। जैसे-जैसे दुश्मन आगे बढ़ती है, स्क्रीन ब्लैकआउट हो जाती है और सलमान कहते हैं, “मौत से क्या डरना, उसे तो आना है।”

म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर

टीजर का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर इसे और प्रभावशाली बनाते हैं। स्टेबिन बेन की आवाज़ खामोशी को चीरते हुए भावनाओं का एहसास कराती है, वहीं हिमेश रेशमिया का बैकग्राउंड स्कोर धड़कनों को तेज कर देता है और विजुअल्स की वास्तविकता को गहराई से महसूस कराता है।

फिल्म की कहानी और दिशा

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बहादुरी, बलिदान और जज्बे की सच्ची कहानी पेश की गई है। यह सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं है बल्कि यह सीमा पर डटे भारतीय जवानों की बहादुरी और उनके संघर्ष की सच्चाई दर्शाती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज

सलमान खान ने इस फिल्म को अपनी कंपनी सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर की दमदार झलक और प्रेरक डायलॉग्स ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म भारतीय सेना के साहस और उनकी वीरता को पर्दे पर जीवंत करने का वादा करती है।

संक्षेप में

सलमान का सबसे दमदार और सख्त अवतार
टीजर में जवानों की बहादुरी और साहस की झलक
स्टेबिन बेन और हिमेश रेशमिया का प्रभावशाली संगीत
अप्रव लाखिया की बेबाक और सच्ची कहानी
रिलीज डेट: 17 अप्रैल 2026

ये भी पढ़ें: 2025 में प्राकृतिक आपदाओं का कहर, दुनिया ने भुगता अरबों डॉलर का नुकसान! पढ़े विनाशकारी घटनाओं की ये रिपोर्ट

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago