Breaking

Grahan 2026: कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सही समय और जरूरी नियम

Grahan 2026: हिन्दू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को लगने वाला है। पंचांग अनुसार आज फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि भी है, जिससे इस ग्रहण का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है, इसलिए इस समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है।

सूर्य ग्रहण का समय और प्रकार

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार आज का सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा। इसकी शुरुआत दोपहर 3:26 बजे होगी और समाप्ति शाम 7:57 बजे तक होगी। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसे खगोलीय भाषा में 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता, जिससे सूर्य के किनारों पर आग की तरह चमक दिखाई देती है।

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण

साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिण अर्जेंटीना, अफ्रीका और अंटार्कटिका में देखा जाएगा। इसके अलावा दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी इसका प्रभाव रहेगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान अपनाएं ये सावधानियां

नंगी आंखों से ग्रहण न देखें: ऐसा करने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

खाना-पीना टालें: ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है, जिससे भोजन पर असर पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी: ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा गर्भस्थ शिशु पर असर डाल सकती है।

मन को शांत रखें: भजन-कीर्तन या मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक और धार्मिक घटना दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे सुरक्षित तरीके से देखें और ग्रहण के नियमों का पालन अवश्य करें।

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: भारत में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण या नहीं, यहां जानिए सब कुछ

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

14 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago