नोएडा

लापरवाह निकला ग्रेटर नोएडा का यथार्थ अस्‍पताल : ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी पथरी, परिजन पहुंचे थाने

Greater Noida News : डॉक्टर को भगवान मानकर अपना इलाज करवाने वाले लोगों को सावधान करने वाली खबर है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगे है। लोगों का कहना है कि पहले भी यथार्थ अस्पताल में ऐसे कई मामले आ गए हैं फिर भी अस्पताल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार एक महिला के ऑपरेशन में घोर लापरवाही दिखाई गई। पीड़ित पति का कहना है उनकी पत्नी की जान बाल-बाल बची है। इसके बाद परिजनों ने उसका इलाज किसी और अस्पताल में कराया है। पीड़िता के पति ने अस्पताल प्रबंधन की शिकायत बीटा दो थाने में जाकर की है।

जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीरेंद्र भाटी ने बताया कि उनकी पत्नी राखी के पेट में दर्द था। अल्ट्रासाउंड में पेट में दो पथरी दिखाई दी था। जिसके बाद वह उन्हें इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में ले गए जहां उनका इलाज हुआ। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया कि पथरी निकाली दी गई और सब ठीक है। डॉक्टर ने निकाली गई एक पथरी भी उन्हें दिखाई। धीरेंद्र ने जब दूसरी पथरी के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि उसे जांच के लिए लैब भेजा है। मामले का खुलासे तब हुआ जब पत्नी को फिर से दर्द शुरू होने लगा। राखी ने धीरेंद्र को बताया कि पेट में दर्द है।

अस्पताल प्रबंधन ने मानी गलती

धीरेंद्र का कहना है कि डॉक्टर ने कहा कुछ घंटे बाद आराम मिल जाएगा। लेकिन यह दर्द लगातार बढ़ता चला गया। कुछ दिन बाद दोबारा अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि एक पथरी निकाली नहीं गई और पेट में फ्ल्‍यूड अर्थात गंदा खून या पश भी है। धीरेंद्र का कहना है कि शिकायत करने पर डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती भी मान ली। बाद में धीरेंद्र ने दूसरे अस्पताल में पत्नी का इलाज कराया अब जाकर उनको दर्द से आराम है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

4 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

5 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

5 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

5 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago