गुजरात

Gujarat News: वारी रिन्यूएबल एनर्जी पर IT  विभाग के छापे, अमेरिकी जांच की आंच भारत तक पहुंची

Gujarat News: देश की प्रमुख सोलर कंपनियों में से एक वारी रिन्यूएबल एनर्जी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बता दें कि अमेरिका में चाइनीज सोलर सेल को भारतीय कंपनी के नाम पर बेचने के आरोपों की जांच की आंच अब भारत पहुंच गई है। मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने 25 टीमों का गठन कर वारी ग्रुप की मुंबई, वापी, चिखली सहित कई जगहों पर और साथ ही ऑफिस, गोदाम पर एक साथ छापे मारे हैं।

भारत में भी इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार वारी कंपनी ने चीन की कंपनियों से सोलर सेल खरीदकर उन्हें भारत की Manufacturing बताकर अमेरिका में सप्लाई किया था। इससे अमेरिका में चाइनीज माल पर लगने वाले DGTR टैक्स से बचाव हुआ। अमेरिकी एजेंसियों की जांच के चलते भारत में भी इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा, चिखली में प्लांट विस्तार के लिए जमीन खरीद में बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी का इस्तेमाल और टैक्स चोरी के आरोप भी जांच चल रही है। बता दें कि इस मामले में सूरत के दो बड़े बिल्डरों के नाम भी सामने आए हैं। सूरत के सचिन SEZ में वारी सोलर यूनिट पर IT टीम पिछले 48 घंटों से ज्यादा कार्रवाई कर रही है।

शेयर में लगातार गिरावट

इस खबर के बाद वारी रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि बुधवार को एक ही दिन में शेयर करबी 6% तक लुढ़क गया और 3,075 रूपए के निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों से शेयर में लगातार गिर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ इनकम टैक्स विभाग ने अभी तक इस छापे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन वारी ग्रुप के सूत्रों ने जांच की पुष्टि की है।

जांच में जुटी इनकम टैक्स टीम

इस पूरे मामले की जांच अभी जांच जारी है और आने वाले दिनों में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी की नजर वारी रिन्यूएबल एनर्जी और अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: बिल पास करने को लेकर SC का फैसला, अदालत राज्यपाल की भूमिका को टेकओवर नहीं कर सकती

Sapna Yadav

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

7 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

15 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

22 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

39 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

41 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

60 minutes ago