Haridwar News
Haridwar News : गोवंश संरक्षण स्क्वाड हरिद्वार और लक्सर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 180 किलो गौमांस बरामद किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छह अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनके जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। फरार व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
लक्सर थाने में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य गोवंश संरक्षण कानून का सख्ती से पालन कराना और अवैध मांस तस्करी की गतिविधियों को रोकना है।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…