Gurugram: दिल्ली-NCR के गुरुग्राम में मंगलवार दोपहर करीब 12 से 3 बजे के बीच हुई लगभग 90 मिमी बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज डेढ़ से दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया और सड़कें तालाब बन गईं।
बारिश स्कूलों की छुट्टी के समय हुई, जिससे सुभाष चौक समेत कई इलाकों में दर्जनों स्कूल बसें और वैन फंस गईं। कई बच्चे 5 से 8 घंटे तक बसों में भूखे-प्यासे फंसे रहे। पानी, घुटन और टॉयलेट की सुविधा न होने से छोटे बच्चे परेशान होकर रोते रहे।
एक अभिभावक रितेश ने बताया कि उनकी 7 वर्षीय बेटी का स्कूल घर से सिर्फ 2-3 किलोमीटर दूर है और वह आमतौर पर आधे घंटे में लौट आती है, लेकिन वह रात करीब 8 बजे घर पहुंची। उन्होंने इसे बेहद ट्रॉमैटिक अनुभव बताया। ट्रैफिक में फंसी कई गाड़ियों के ड्राइवरों के फोन की बैटरी खत्म हो गई, जिससे परिजनों का संपर्क टूट गया। कुछ बच्चे रात 8 से 8:30 बजे तक घर पहुंचे। अभिभावकों ने प्रशासन और पुलिस की मदद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। हालांकि, स्कूल टीचर्स और स्टाफ ने बच्चों को संभाला और बिस्किट व खाने-पीने की चीजें दीं।
2016 के महाजाम के बाद गुरुग्राम के ड्रेनेज, अंडरपास, सबवे और सीवरेज सुधार पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद भारी बारिश में हालात बदतर हो जाते हैं। अभिभावकों का कहना है कि हर साल टैक्स देने के बावजूद बच्चों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू करना स्थायी समाधान नहीं है। अभिभावकों ने प्रशासन से बुनियादी ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
ये भी पढ़े: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिसकर्मियों को घेरा; महिला जवान समेत 2 घायल, VIDEO
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…