Breaking

‘मेरी जान जा सकती थी’, गुरुग्राम हिट एंड रन की शिकार सिया ने आरोपी के दावों को बताया झूठ

Gurugram Hit and Run Sia Case: गुरुग्राम में हिट एंड रन की शिकार हुईं सिया ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दिनदहाड़े उन्हें मारने की कोशिश की गई और हादसा इतना खतरनाक था कि उनकी जान भी जा सकती थी। आरोपी के दावों को खारिज करते हुए सिया ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गुरुग्राम में बाइकर को टक्कर मारकर मौके से फरार हुए आरोपी को रविवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप है, जबकि उसका दावा है कि टक्कर गलती से हुई थी। पुलिस ने सिया का बयान दर्ज कर लिया है और FIR में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपी के बयान के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

सिया और आरोपी के दावों में विरोधाभास

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में सिया ने आरोपी पर जानबूझकर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी कल्याण का कहना है कि ओवरटेक करते समय लापरवाही के कारण बाइक से टक्कर हो गई। सिया के मुताबिक, कार सवार उन्हें इशारे कर रहे थे और बाइक रोकने के लिए कह रहे थे। दूसरी ओर, कल्याण का दावा है कि बाइक सवार ही उन्हें उकसा रहे थे और तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे, इसलिए उन्हें समझाने की कोशिश की गई।

क्या है मामला?

सिया के भाई के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच कार सवार चार युवक उनकी बहन का पीछा कर रहे थे और कथित तौर पर अभद्र इशारे कर रहे थे। आरोप है कि टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। सिया किसी तरह घर पहुंचीं, लेकिन शुरुआत में उन्होंने परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में उन्होंने भाई को पूरी बात बताई। पूरी घटना उनकी बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसमें कार को बाइक में टक्कर मारते और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए देखा जा सकता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago